New Updates:

पहल एवं उपलब्धियां-2025 (स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण) / Initiatives and Achievements - 2025 (Health and Family Welfare)

This topic covers the following papers and sections of the UPSC Civil Services Main Examination:
Paper-III: General Studies- II: 
Topic: Issues relating to development and management of Social Sector/Services relating to Health and Human Resources
Paper-IV: General Studies-III: 
Topic: issues relating to planning

Keywords: 
Ayushman Arogya Mandir, Ayushman Bharat PM-Jan Arogya Yojana, Pradhan Mantri Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission (PM-ABHIM), Ayushman Bharat Digital Mission - ABDM

2026-01-27 16:29:09 | Admin

आयुष्मान भारत भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया है। इसे सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और इसकी रेखांकित प्रतिबद्धता, "कोई भी पीछे न छूटे" को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

आयुष्मान भारत में चार घटक शामिल हैं:
अ - आयुष्मान आरोग्य मंदिर
ब - आयुष्मान भारत पीएम-जन आरोग्य योजना
स - प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम)
द - आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन-एबीडीएम

अ - आयुष्मान आरोग्य मंदिर:
पहला घटक 1,50,000 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) की स्थापना से सम्‍बंधित है। इनका नाम अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर रखा गया है। 
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा (सीपीएचसी) - आयुष्मान भारत का उद्देश्य स्वास्थ्य सम्‍बंधी समग्र आवश्यकताओं (निवारक, प्रोत्साहक, उपचारात्मक, पुनर्वास और उपशामक देखभाल सहित) को प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्तर पर पूरा करना है। इसके लिए देखभाल की निरंतरता का दृष्टिकोण अपनाया गया है। 
किसी भी व्यक्ति के जीवनकाल में, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं जनसंख्या के बेहतर स्वास्थ्य परिणामों और जीवन की गुणवत्ता के लिए 80-90 प्रतिशत स्वास्थ्य सम्‍बंधी आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्धियां और सेवा वितरण:
30.11.2025 तक, 1,81,873 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) 12 सेवाओं के विस्तारित पैकेज और टेलीकंसल्टेशन (फोन या डिजिटल माध्‍यम से सलाह-मशविरा) सुविधाओं के साथ चालू हो चुके हैं, इनमें 494.71 करोड़ लोगों का आगमन और 41.93 करोड़ टेलीकंसल्टेशन उपलब्ध हैं।
आज तक, उच्च रक्तचाप के लिए 39.50 करोड़ और मधुमेह के लिए 36.70 करोड़ जांच की जा चुकी हैं। इसी प्रकार, मुख कैंसर के लिए 32.40 करोड़, महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लिए 15.23 करोड़ और स्तन कैंसर के लिए 8.37 करोड़ से अधिक जांच की जा चुकी हैं।
इसके अलावा, 30 नवंबर, 2025 तक , कार्यरत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 6.54 करोड़ से अधिक योग/स्वास्थ्य सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

ब - आयुष्मान भारत पीएम-जन आरोग्य योजना:
आयुष्मान भारत का दूसरा स्तंभ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) है, जो दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।
आयुष्मान भारत पीएम-जन आरोग्य में उपलब्धियां और सेवा वितरण:
वर्तमान में, इस योजना के अंतर्गत 12 करोड़ परिवार शामिल हैं। 
1 दिसंबर 2025 तक , योजना की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 42.48 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
1 दिसंबर 2025 तक , इस योजना के तहत कुल 10.98 करोड़ अस्पताल में भर्ती होने के मामलों को मंजूरी दी जा चुकी है, इनकी कुल लागत 1.60 लाख करोड़ रुपये है।
1 दिसंबर, 2025 तक , एबी पीएम-जेएवाई योजना के लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए 15,532 निजी अस्पतालों सहित कुल 32,574 अस्पताल इस योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं।
29 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री ने “आयुष्मान वय वंदना कार्ड” का शुभारंभ किया। इसके तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना, एबी पीएम-जेएवाई के सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे। 

स - प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम):
तीसरा स्तंभ प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम- एबीएचआईएम) है। इसका परिव्यय लगभग 64,180 करोड़ रुपये है। इसे प्रधानमंत्री द्वारा 25 अक्टूबर, 2021 को प्रारंभ किया गया था और वित्त वर्ष 2021-22 से वित्त वर्ष 2025-26 की योजना अवधि के दौरान लागू किया जाना है। यह देश भर में स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना को मजबूत करने की सबसे बड़ी अखिल भारतीय योजना है। 
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का लक्ष्य महानगरों में ब्लॉक, जिला, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क विकसित करके स्वास्थ्य इकाइयों को मजबूत करके एक आईटी-सक्षम रोग निगरानी प्रणाली का निर्माण करना है। इसका उद्देश्‍य सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों और रोग प्रकोपों का प्रभावी ढंग से पता लगाना, उनकी जांच करना, उन्हें रोकना और उनसे निपटने का समुचित प्रबंध करना  है।

द - आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन-एबीडीएम:
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सितंबर 2021 में शुरू किया गया था। ये भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य नागरिक-केंद्रित, परस्पर उपयोग योग्य डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण करना है। एबीडीएम के माध्यम से, नागरिक अपने चिकित्सा रिकॉर्ड (जैसे, नुस्खे, निदान रिपोर्ट, डिस्चार्ज सारांश) को सुरक्षित रूप से संग्रहीत और एक्सेस कर सकते हैं और सहमति के बाद उन्हें स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ साझा कर सकते हैं।

English Version

Ayushman Bharat is a flagship scheme of the Government of India, launched to achieve the vision of Universal Health Coverage (UHC). It is designed to meet Sustainable Development Goals (SDGs) and its underlining commitment, which is to "leave no one behind."

Ayushman Bharat comprises four components:
A - Ayushman Arogya Mandir
B - Ayushman Bharat PM-Jan Arogya Yojana
C - Pradhan Mantri Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission (PM-ABHIM)
D - Ayushman Bharat Digital Mission - ABDM

A - Ayushman Arogya Mandir:
The first component relates to the establishment of 1,50,000 Health and Wellness Centres (AB-HWC), now renamed Ayushman Arogya Mandir.
Through Ayushman Arogya Mandir, Comprehensive Primary Health Care (CPHC) - Ayushman Bharat aims to address the holistic health needs (including preventive, promotive, curative, rehabilitative, and palliative care) at the primary, secondary, and tertiary levels, adopting a continuum of care approach.
Primary healthcare services address 80-90 percent of a person's health needs throughout their lifespan, contributing to better health outcomes and quality of life for the population.
Achievements and Service Delivery at Ayushman Arogya Mandir:
As of November 30, 2025, 1,81,873 Ayushman Arogya Mandirs (AAMs) have become operational with an expanded package of 12 services and teleconsultation facilities, recording 494.71 crore footfalls and 41.93 crore teleconsultations.
To date, 39.50 crore screenings for hypertension and 36.70 crore screenings for diabetes have been conducted. Similarly, over 32.40 crore screenings for oral cancer, 15.23 crore for cervical cancer in women, and 8.37 crore for breast cancer have been conducted.
Additionally, as of November 30, 2025, over 6.54 crore yoga/wellness sessions have been conducted at the operational Ayushman Arogya Mandirs.

B - Ayushman Bharat PM-Jan Arogya Yojana:
The second pillar of Ayushman Bharat is the Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB PM-JAY), which is the world's largest publicly funded health insurance scheme. It provides health coverage of ₹5 lakh per family per year for secondary and tertiary care hospitalization.
Achievements and Service Delivery under Ayushman Bharat PM-Jan Arogya:
Currently, 12 crore families are covered under this scheme.
As of December 1, 2025, approximately 42.48 crore Ayushman cards have been issued since the inception of the scheme.
As of December 1, 2025, a total of 10.98 crore hospitalizations have been authorized under this scheme, with a total cost of ₹1.60 lakh crore.
As of December 1, 2025, a total of 32,574 hospitals, including 15,532 private hospitals, are empanelled under the scheme to provide healthcare services to AB PM-JAY beneficiaries.
On October 29, 2024, the Prime Minister launched the “Ayushman Vay Vandana Card”. Under this, all senior citizens aged 70 years and above, irrespective of their socio-economic status, will be provided all the benefits of AB PM-JAY.

C - Pradhan Mantri Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission (PM-ABHIM):
The third pillar is the Pradhan Mantri Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission (PM-ABHIM). It has an outlay of approximately ₹64,180 crore. It was launched by the Prime Minister on October 25, 2021, and is to be implemented during the plan period of FY 2021-22 to FY 2025-26. This is the largest pan-India scheme to strengthen healthcare infrastructure across the country.
The objective of the Pradhan Mantri Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission is to build an IT-enabled disease surveillance system by strengthening health units and developing a network of surveillance laboratories at the block, district, regional, and national levels in metropolitan cities. Its objective is to effectively detect, investigate, prevent, and manage public health emergencies and disease outbreaks.

D. Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM):
The Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) was launched in September 2021. It is an initiative of the Government of India aimed at creating a citizen-centric, interoperable digital health system. Through ABDM, citizens can securely store and access their medical records (such as prescriptions, diagnostic reports, and discharge summaries) and share them with healthcare providers after giving their consent.)

Mains Practice Questions

Question : 1

"The paradigm shift from 'sick-care' to 'wellness' through Ayushman Arogya Mandirs is critical for reducing the Out-of-Pocket Expenditure (OOPE) in India." Critically analyze this statement with emphasis on the role of Comprehensive Primary Health Care (CPHC).
"आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से 'बीमारी की देखभाल' (Sick-care) से 'कल्याण' (Wellness) की ओर वैचारिक बदलाव भारत में जेब से होने वाले खर्च (OOPE) को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।" व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (CPHC) की भूमिका पर जोर देते हुए इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

Question 2:

To what extent can the Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) bridge the urban-rural healthcare divide through its interoperable digital health ecosystem? Discuss.
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) अपने परस्पर उपयोग योग्य डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से शहरी-ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा विभाजन को किस हद तक पाट सकता है? चर्चा कीजिए।

Go to the Website