New Updates:

Current Affairs Pointer Date: 06.12.2026

06 December 2026 की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन जिसको PIB से संग्रहित किया गया है।
A compilation of some important events of 06 December 2025, collected from PIB.

2025-12-09 02:29:12 | Admin

बाबासाहब डॉ. अम्बेडकर: (70वां महापरिनिर्वाण दिवस)
संपूर्ण विश्व में जहां कहीं भी विषमतावादी भेदभाव या छुआछूत मौजूद है, ऐसे समस्त समाज को दमन, शोषण तथा अन्याय से मुक्त करने के लिए अम्बेडकर जी का दृष्टिकोण व जीवन-संघर्ष एक उज्ज्वल पथ प्रशस्त करता है।
बाबासाहब अम्बेडकर का मानना था कि लोगों का जीवन-स्‍तर उठाने लिए शिक्षा सबसे महत्‍वपूर्ण अस्‍त्र है। उनका नारा भी था - ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’। शिक्षा के क्षेत्र में उन्‍होंने सिद्धांत निर्माण ही नहीं किया बल्कि अपनी शैक्षणिक संस्‍थाओं में उन सिद्धांतों को व्यावहारिक धरातल पर लागू भी किया।
वर्ष 1924 की शुरूआत में बहिष्‍कृत हितकारिणी सभा के गठन से ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य शुरू कर दिया था। सभा ने शिक्षा को प्राथमिकता बनाया और खासकर पिछडे वर्गों के बीच उच्‍च शिक्षा और संस्‍कृति के विस्‍तार हेतु कॉलेज, हॉस्‍टल, पुस्‍कालय, सामाजिक केन्‍द्र और अध्‍ययन केन्‍द्र खोले। सभा के निर्देशन और मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की पहल पर ‘सरस्‍वती विलास’ नामक एक मासिक पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया गया। इसने 1925 में सोलापुर और बेलगांव में छात्रावास और बंबंई में मुफ्त अध्‍ययन केन्‍द्र, हॉकी क्‍लब और छात्रावास खोले।
बाबासाहब डॉ. अम्बेडकर ने वर्ष 1928 में 'डिप्रेस्‍ड क्‍लास एजुकेशनल सोसाइटी' का गठन किया। आगे चलकर उन्होंने 1945 में समाज के पिछडे तबकों के बीच उच्‍च शिक्षा फैलाने के लिए 'लोक शैक्षिक समाज' की स्‍थापना की। कई कॉलेज और विद्यालय इस संस्‍था द्वारा खोले गए।

हॉर्नबिल फेस्टिवल (नागालैंड): यह फेस्टिवल आदिवासी नृत्य, हथकरघा प्रदर्शिन, देसी खेल, गांव की सैर, खाने-पीने के वंजनों की प्रदर्शनी, शाम के कॉन्सर्ट और मशहूर हॉर्नबिल इंटरनेशनल रॉक कॉन्टेस्ट सहित परंपरा और समकालीन रचनात्मकता का एक शानदार मेल है, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि सांस्कृतिक कहानियां असली और सामुदायिकता पर आधारित रहें।

नवीकरणीय ऊर्जा वृद्धि (भारत): 25-26 में अब तक का सबसे अधिक 31.25 गीगावॉट गैर-जीवाश्म वृद्धि का रिकॉर्ड बनाया गया। भारत दुनिया का पाँचवाँ सबसे बड़ा कोयला भंडार रखता है और कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। 

वैश्विक ऊर्जा नेतृत्व शिखर सम्मेलन: पुरी में आयोजित 

Go to the Website