New Updates:

भविष्य के बीज / Seeds of the Future

स्वच्छ पौध कार्यक्रम ने पकड़ी रफ्तार; रोगमुक्त पौध सामग्री से भारतीय बागवानी का कायाकल्प
Clean Plant Programme Accelerates – Revolutionizing Indian Horticulture with Disease-Free Planting Material

2025-11-24 16:13:28 | Admin

मुख्य बिंदु:

  • देशभर में 9 स्वच्छ पौध केंद्र (Clean Plant Centers) स्थापित किए जा रहे हैं; महाराष्ट्र में 3 केंद्र (पुणे – अंगूर, नागपुर – संतरा, सोलापुर – अनार) 300 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे।
  • कुल निवेश 1,765.67 करोड़ रुपये, जिसमें एशियाई विकास बैंक (ADB) से प्राप्त 98 मिलियन डॉलर का ऋण भी शामिल है।
  • उद्देश्य: किसानों को रोगमुक्त, उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री उपलब्ध कराना ताकि उत्पादकता, लाभप्रदता और निर्यात प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हो।
  • आधुनिक नर्सरियों के माध्यम से प्रति वर्ष 8 करोड़ रोगमुक्त पौधे तैयार किए जाएंगे।
  • इज़राइल और नीदरलैंड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से पौध स्वास्थ्य प्रबंधन को सशक्त बनाया जा रहा है।
  • •    पुणे में राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला की स्थापना होगी।

प्रगति:
सीपीपी वेबसाइट का शुभारंभ (https://cpp-beta.nhb.gov.in) – अनुसंधान, प्रशिक्षण और प्रमाणन से संबंधित जानकारी का केंद्र।
अंगूर, सेब और नींबू के लिए जोखिम विश्लेषण कार्य प्रगति पर।
प्रयोगशाला मूल्यांकन और फील्ड विज़िट्स से परीक्षण क्षमता सुदृढ़।
रोगमुक्त पौध उत्पादन हेतु ऊतक संवर्धन, ऊष्मा उपचार और क्रायोथेरेपी जैसी तकनीकों का उपयोग।
मुख्य लाभ:

  • किसान: फसल उत्पादन और आय में वृद्धि।
  • नर्सरी: प्रमाणन व आधारभूत ढांचे में सहायता।
  • उपभोक्ता: बेहतर गुणवत्ता वाले फल।
  • निर्यात: भारत की वैश्विक स्थिति मज़बूत।
  • समावेशन: महिला किसानों की भागीदारी और क्षेत्र-विशिष्ट पौध प्रौद्योगिकी का विकास।

संबद्ध राष्ट्रीय पहलें:

  • मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) और राष्ट्रीय एक स्वास्थ्य मिशन से तालमेल।
  • एमआईडीएच (बागवानी के एकीकृत विकास मिशन) के साथ समन्वय से बागवानी उत्पादकता 12.10 से बढ़कर 12.56 मीट्रिक टन/हेक्टेयर हुई।

निष्कर्ष:
स्वच्छ पौध कार्यक्रम भारत की बागवानी में एक परिवर्तनकारी कदम है, जो किसानों को सशक्त बनाते हुए, जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन बढ़ाता है और “समावेशी एवं टिकाऊ कृषि” के प्रधानमंत्री के विज़न को साकार करता है।

Key Highlights:

  • 9 Clean Plant Centers (CPCs) to be established across India; 3 centers in Maharashtra (Pune – Grapes, Nagpur – Orange, Solapur – Pomegranate) with an investment of Rs. 300 crore.
  • Total investment: Rs. 1,765.67 crore, including USD 98 million loan from the Asian Development Bank (ADB).
  • Objective: Supply farmers with virus-free, high-quality planting material to enhance yield, profitability, and export competitiveness.
  • Annual target: 8 crore disease-free saplings from modern nurseries.
  • Technical collaboration: With Israel and the Netherlands for advanced plant health management.
  • Research lab: To be set up at Pune for original plant species research and certification protocols.

Operational Progress:

  • Launch of CPP website: A central hub for research, training, and certification updates (https://cpp-beta.nhb.gov.in).
  • Risk analysis for grapes, apples, and citrus crops underway by ICAR and NHB.
  • Field inspections and lab assessments conducted nationwide to strengthen diagnostic capacity for virus detection.
  • Virus elimination therapies (tissue culture, heat, cryotherapy) used to maintain disease-free mother plants.

Major Benefits:

  • Farmers: Increased productivity and income.
  • Nurseries: Support through certification and infrastructure.
  • Consumers: Better quality, nutritious fruits.
  • Exports: Stronger position for India as a global horticultural exporter.

Alignment with National Missions:

  • Integrates with Mission LiFE (Lifestyle for Environment) and National One Health Mission, promoting sustainability, climate resilience, and inclusive growth.
  • Complements Mission for Integrated Development of Horticulture (MIDH) — improving horticultural productivity from 12.10 MT/ha (2019-20) to 12.56 MT/ha (2024-25).

Conclusion:
The Clean Plant Programme represents a transformative step toward sustainable, climate-resilient, and high-value horticulture in India. It not only enhances productivity but also empowers farmers, aligns with environmental goals, and reinforces India’s global leadership in horticultural exports.

Go to the Website