New Updates:

Current Affairs Pointer Date: 25.11.2025

25 नवम्बर 2025 की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन जिसको PIB से संग्रहित किया गया है।
A compilation of some important events of 25 November 2025, collected from PIB

2025-11-27 19:09:57 | Admin

विश्व कप विजेता दृष्टिबाधित भारतीय महिला टीम :
भारतीय महिला टीम के पहली बार आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने के कुछ ही समय बाद ही दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की है।
भारतीय टीम की कप्तान दीपिका टीसी हैं। 
भारतीय महिला टीम ने रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और अमरीका सहित छह टीमें शामिल थीं।

क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो  2025: पांचवां संस्करण पणजी में। 
क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमॉरो (सीएमओटी) के बारे में:
सीएमओटी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय कहानीकारों की अगली पीढ़ी की खोज, मार्गदर्शन और प्रदर्शन करना है। युवा प्रतिभाओं के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में डिज़ाइन किया गया यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को 48 घंटे की चुनौती के भीतर फिल्में बनाने और उन्हें एशिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक में प्रस्तुत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

संचार साथी :
भारत अब संचार साथी के माध्यम से हर मिनट एक खोया हुआ फोन बरामद करता है। 
दूरसंचार विभाग ने घोषणा के अनुसार, उसकी डिजिटल सुरक्षा पहल, "संचार साथी" ने पहली बार अक्टूबर 2025 तक देशभर में 50,000 से अधिक खोए और चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट वापस पाने में कामयाबी हासिल की है। यह उपलब्धि नागरिकों की डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और तकनीक-संचालित शासन में जनता के विश्वास को दर्शाती है। देश भर में कुल मिलाकर रिकवरी 7 लाख के आंकड़े को भी पार कर गई है।

संविधान दिवस समारोह 
26 नवंबर को संविधान को अंगीकार किए जाने की 76वीं वर्षगांठ है।
भारतीय संविधान का अनुवादित संस्करण मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया सहित नौ भाषाओं में जारी किया गया है। 


World Cup-winning Indian women's team for the visually impaired:
Shortly after the Indian women's team won the ICC Cricket World Cup for the first time, the blind cricket team has achieved victory.
The Indian team is captained by Deepika T.C.
The Indian women's team defeated Nepal by seven wickets in the final played in Colombo, Sri Lanka on Sunday. The tournament featured six teams, including India, Nepal, Pakistan, Sri Lanka, Australia, and the USA.

Creative Minds of Tomorrow 2025: Fifth Edition in Panaji.
About Creative Minds of Tomorrow (CMOT):
CMOT is a flagship initiative of the Ministry of Information and Broadcasting and the National Film Development Corporation (NFDC) that aims to discover, mentor, and showcase the next generation of Indian storytellers. Designed as a launchpad for young talent, the program offers participants a unique opportunity to create films within a 48-hour challenge and present them at one of Asia's most prestigious film festivals.

Sanchar Sathi:
India now recovers a lost phone every minute through Sanchar Sathi.
As announced by the Department of Telecommunications, its digital security initiative, "Sanchar Sathi," has, for the first time, successfully recovered over 50,000 lost and stolen mobile handsets across the country by October 2025. This achievement reflects the Department's unwavering commitment to protecting citizens' digital assets and the public's trust in technology-driven governance. Overall recoveries across the country have also surpassed 700,000.

Constitution Day Celebrations
November 26 marks the 76th anniversary of the adoption of the Constitution.
Translated versions of the Indian Constitution have been released in nine languages, including Malayalam, Marathi, Nepali, Punjabi, Bodo, Kashmiri, Telugu, Odia, and Assamese.

Go to the Website