New Updates:

भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का उदय / Rise of Global Capability Centers in India

यह लेख भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) के विकास, उनके आर्थिक योगदान, सरकारी नीतिगत समर्थन और भारत को वैश्विक इनोवेशन व डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का केंद्र बनाने में उनकी भूमिका का संक्षिप्त विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

This article provides a concise overview of the growth of Global Capability Centers (GCCs) in India, highlighting their economic impact, policy support, and role in positioning India as a global hub for innovation and digital transformation.

2025-12-17 17:35:21 | Admin

विषय का परिचय
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) भारत में एंटरप्राइज़ सॉल्यूशंस, इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। ये पहले बैक-ऑफिस सपोर्ट तक सीमित थे, लेकिन अब रिसर्च, डिज़ाइन और डेवलपमेंट के रणनीतिक हब हैं।
GCC क्या हैं
GCC विदेशी कंपनियों की ऑफशोर यूनिट्स होती हैं, जो आईटी सेवाएं, R&D, कस्टमर सपोर्ट, बिज़नेस प्रोसेस और रणनीतिक कार्य संभालती हैं। ये कॉस्ट एफिशिएंसी, टैलेंट उपयोग और ग्लोबल कोलैबोरेशन में मदद करती हैं।
भारत में GCC का विकास
भारत में 1,700 से अधिक GCC कार्यरत हैं।
वित्त वर्ष 2019 में संयुक्त राजस्व 40.4 बिलियन डॉलर था, जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 64.6 बिलियन डॉलर हो गया।
करीब 19 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
भारत: वैश्विक GCC हब
मुख्य क्लस्टर: बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, मुंबई और NCR।
2030 तक GCC सेक्टर का आकार लगभग 105 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
लगभग 2,400 सेंटर और 2.8 मिलियन प्रोफेशनल्स के कार्यरत होने की संभावना।
प्रमुख ट्रेंड्स
पिछले 5 वर्षों में 400 से अधिक नए GCC जुड़े।
एयरोस्पेस, डिफेंस और सेमीकंडक्टर में टेक्नोलॉजी सेंट्रलाइजेशन।
इंजीनियरिंग R&D GCCs की वृद्धि सामान्य GCCs से तेज।
भारत वैश्विक STEM वर्कफोर्स का 28% योगदान देता है।
AI और ML आधारित सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस का विस्तार।
सरकार की भूमिका
प्रगतिशील नीतियां, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप सपोर्ट ने GCC इकोसिस्टम को मजबूत किया है।
ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस और उदार FDI नीति से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिला है।
बुनियादी ढांचा और क्लस्टर विकास
EMC 2.0 योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और IT के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर।
रेडी बिल्ट फैक्ट्री और प्लग-एंड-प्ले सुविधाएं GCCs के लिए अनुकूल।
स्टार्टअप और नवाचार समर्थन
GENESIS योजना (490 करोड़ रुपये) टियर-II और टियर-III शहरों में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देती है।
स्टार्टअप्स और GCCs के बीच को-क्रिएशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को समर्थन।
नीति और कौशल विकास
स्टार्टअप इंडिया और DPIIT मान्यता से मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम।
स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और फ्यूचर स्किल्स प्राइम से डिजिटल टैलेंट तैयार किया जा रहा है।
आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 के निष्कर्ष
GCC अब पारंपरिक बैक-ऑफिस से आगे बढ़कर इंजीनियरिंग R&D के रणनीतिक केंद्र बन गए हैं।
भारत डिजिटल और इंजीनियरिंग इनोवेशन में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है।
निष्कर्ष
भारत GCCs के लिए एक लॉन्चपैड बन चुका है।
सर्विस से स्ट्रेटेजी की ओर संक्रमण तेज हो रहा है और भारत वैश्विक एंटरप्राइज़ भविष्य को आकार दे रहा है।

यह विषय सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के निम्नलिखित प्रश्नपत्रों और अनुभागों को कवर करता है:
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र II (GS Paper II): सरकारी नीतियां और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए हस्तक्षेप तथा उनके डिजाइन और कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे। शासन व्यवस्था (Governance) और ई-गवर्नेंस के अनुप्रयोग। 
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र III (GS Paper III): भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, वृद्धि, विकास और रोजगार से संबंधित मुद्दे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास और उनके अनुप्रयोग। औद्योगिक नीति में बदलाव और औद्योगिक विकास पर उनके प्रभाव। 

English
Introduction

Global Capability Centers (GCCs) have emerged as key drivers of enterprise solutions, innovation, and digital transformation in India. They have evolved from basic support centers into strategic hubs for research, design, and development.
What are GCCs
GCCs are offshore units of multinational companies that handle IT services, R&D, customer support, business processes, and strategic operations. They enable cost efficiency, talent utilization, and global collaboration.
Growth of GCCs in India
India hosts over 1,700 GCCs.
Combined revenue increased from USD 40.4 billion in FY 2019 to USD 64.6 billion in FY 2024.
More than 1.9 million people are employed in this sector.
India as a Global GCC Hub
Major clusters include Bengaluru, Hyderabad, Pune, Chennai, Mumbai, and NCR.
By 2030, the GCC sector is expected to reach USD 105 billion.
Around 2,400 centers with nearly 2.8 million professionals are projected.
Key Trends
Over 400 new GCCs added in the last five years.
Centralization of ecosystems in aerospace, defense, and semiconductors.
Engineering R&D GCCs growing faster than overall GCC growth.
India contributes 28% of the global STEM workforce.
Adoption of AI and ML through Centers of Excellence.
Role of Government
Progressive policies, infrastructure development, and startup support have strengthened the GCC ecosystem.
Improved ease of doing business and liberalized FDI policies attract global firms.
Infrastructure and Cluster Development
EMC 2.0 scheme supports world-class infrastructure for electronics and IT.
Ready Built Factory and plug-and-play facilities enable rapid GCC deployment.
Startup and Innovation Support
GENESIS scheme with a budget of INR 490 crore promotes startups in Tier-II and Tier-III cities.
Encourages collaboration between startups and GCCs for co-creation and digital transformation.
Policy and Skill Development
Startup India and DPIIT recognition have strengthened the startup ecosystem.
Skill India, Digital India, and Future Skills Prime ensure a steady pipeline of digital talent.
Economic Survey 2024–25 Insights
GCCs have moved beyond back-office roles to become strategic hubs for engineering R&D.
They support India’s emergence as a global leader in digital and engineering innovation.
Conclusion
India has become a launchpad for global capabilities.
The transition from service support to strategic leadership is accelerating, positioning India at the center of the global enterprise future.

This matter covers the following papers and sections of the Civil Services Mains Examination:
General Studies Paper II: Government policies and interventions for development in various sectors and issues arising out of their design and implementation. Governance and e-governance applications.
General Studies Paper III: Indian Economy and issues relating to planning, mobilization of resources, growth, development and employment. Science and Technology- developments and their applications. Changes in industrial policy and their effects on industrial growth.
Potential UPSC/State PCSs Questions:
"भारत के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) 'बैक-ऑफिस' से 'रणनीतिक विकास केंद्रों' के रूप में विकसित हुए हैं।" इस परिवर्तन के पीछे के कारकों का विश्लेषण कीजिए और भारतीय अर्थव्यवस्था के डिजिटल आधुनिकीकरण में इनकी भूमिका की चर्चा कीजिए।  
"India's Global Capability Centers (GCCs) have evolved from 'back-offices' to 'strategic growth hubs'." Analyze the factors behind this transformation and discuss their role in the digital modernization of the Indian economy. 
Go to the Website