New Updates:

चाँदी की एचयूआईडी हॉलमार्किंग शुरू/ HUID Hallmarking for Silver Begins

बीआईएस ने उपभोक्ता सुरक्षा और डिजिटल ट्रेसिंग के लिए 1 सितंबर 2025 से चांदी के आभूषणों पर एचयूआईडी आधारित स्वैच्छिक हॉलमार्किंग शुरू की है, जिसमें सात शुद्धता ग्रेड शामिल हैं।    
BIS has introduced HUID based voluntary hallmarking for silver jewellery and articles from September 1, 2025, featuring seven purity grades to enhance consumer protection and digital traceability.

2025-11-23 18:05:48 | Admin

प्रस्तावना
1 सितंबर 2025 से चांदी के आभूषणों और चांदी की वस्तुओं के लिए एचयूआईडी आधारित हॉलमार्किंग स्वैच्छिक रूप से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य शुद्धता की पुष्टि को सरल बनाना, उपभोक्ता सुरक्षा को मजबूत करना और चांदी की वस्तुओं की डिजिटल ट्रेसिंग सुनिश्चित करना है।
पृष्ठभूमि
बीआईएस ने अक्टूबर 2005 में चांदी की स्वैच्छिक हॉलमार्किंग शुरू की थी।
हॉलमार्किंग योजना के अंतर्गत विक्रेताओं को आईएस 2112 के अनुसार पंजीकरण दिया जाता है।
पुराने मानक IS 2112:2014 को संशोधित कर अब नया IS 2112:2025 लागू किया गया है।
IS 2112:2025 की प्रमुख विशेषताएँ
चांदी के आभूषणों के लिए हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) की शुरुआत।
सात शुद्धता ग्रेड: 800, 835, 925, 958, 970, 990, 999
958 और 999 शुद्धता ग्रेड नए जोड़े गए हैं।
हॉलमार्क में अब तीन घटक शामिल हैं:
 बीआईएस मानक चिह्न (सिल्वर शब्द के साथ)
 शुद्धता ग्रेड
 एचयूआईडी कोड (डिजिटल रूप से पता लगाने योग्य)
IS 2112:2014 और IS 2112:2025 में अंतर
पूर्व मानक (2014):

छह शुद्धता ग्रेड
चार घटक – BIS मार्क, purity, परख केंद्र ID, जौहरी/निर्माता ID
संशोधित मानक (2025):
सात शुद्धता ग्रेड
तीन घटक – BIS मार्क, purity, HUID
सरलीकृत और डिजिटल ट्रेसिंग योग्य प्रणाली
BIS Care App की भूमिका
उपभोक्ता निम्न जानकारियाँ सत्यापित कर सकते हैं:

वस्तु का प्रकार
शुद्धता ग्रेड
हॉलमार्किंग की तिथि
परख एवं हॉलमार्किंग केंद्र का विवरण
जौहरी का पंजीकरण संख्या
(1 सितंबर 2025 के बाद हॉलमार्क किए गए आभूषणों के लिए)
इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता
देश के 87 जिलों में लगभग 230 BIS मान्यता प्राप्त परख एवं हॉलमार्किंग केंद्र।
वर्ष 2024–25 में 32 लाख से अधिक चांदी के आभूषण हॉलमार्क किए गए।
हितधारक परामर्श और जागरूकता
BIS ने 7 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय हितधारक परामर्श आयोजित किया, जिसमें 80+ प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सोशल मीडिया और शाखा कार्यालयों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
महत्व
उपभोक्ता अधिकारों को सशक्त बनाता है।
धोखाधड़ी की संभावनाओं को कम करता है।
शुद्धता सत्यापन में पारदर्शिता बढ़ाता है।
चांदी की हॉलमार्किंग को सोने की प्रणाली के अनुरूप बनाता है।
डिजिटल ट्रेसिंग एवं बाजार की विश्वसनीयता में सुधार करता है।

Introduction
Voluntary HUID-based hallmarking for silver jewellery and silver articles has begun from 1 September 2025. The objective is to ensure purity verification, enhance consumer protection, and digitally trace silver items.
Background
BIS had introduced voluntary hallmarking for silver jewellery in October 2005.
Under the hallmarking scheme, sellers are registered as per IS 2112.
The earlier standard IS 2112:2014 has now been replaced with the revised IS 2112:2025.
Key Features of IS 2112:2025
Introduction of Hallmark Unique Identification (HUID) for silver articles.
Seven purity grades: 800, 835, 925, 958, 970, 990, 999.
Purity grades 958 and 999 are newly added.
Hallmark now contains three components:
BIS Standard Mark (with the word Silver)
Purity Grade
HUID Code (digitally traceable)
Difference Between IS 2112:2014 and IS 2112:2025
Earlier Standard (2014):
Six purity grades: 800, 835, 900, 925, 970, 990
Four components: BIS mark, purity grade, Assay centre ID, Jeweller/Manufacturer ID
Revised Standard (2025):
Seven purity grades
Three components (BIS mark + purity + HUID)
Digital traceability and simplified format
Role of BIS Care App
Consumers can verify:
Type of item
Purity grade
Date of hallmarking
Details of Assay and Hallmarking Centre
Jeweller’s registration number
(All applicable for items hallmarked on or after 1 September 2025)
Infrastructure and Capacity
Around 230 BIS-recognised Assay and Hallmarking Centres across 87 districts.
Over 32 lakh silver articles hallmarked in FY 2024-25.
Stakeholder Consultation and Awareness
BIS held a national stakeholder consultation on 7 August 2025 with jewellers, AHCs, and consumers (80+ participants).
BIS is conducting awareness campaigns through branch offices and social media.
Significance
Strengthens consumer rights and reduces fraud.
Ensures transparency in silver purity verification.
Aligns silver hallmarking with the gold hallmarking system.
Enhances digital traceability and market reliability.

Go to the Website