New Updates:

India–European Free Trade Association

The India–European Free Trade Association (EFTA) Trade and Economic Partnership Agreement (TEPA) will come into effect on October 1, 2025. It was signed on March 10, 2024, in New Delhi. This is India’s first FTA that explicitly includes investment and job creation commitments, marking a historic milestone in India’s trade diplomacy.
भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के साथ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (TEPA) 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। इस पर 10 मार्च 2024 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे। यह भारत का पहला ऐसा एफटीए है जिसमें निवेश और रोजगार सृजन की स्पष्ट प्रतिबद्धता शामिल की गई है।

2025-11-09 17:32:55 | Admin

Key features include:

  • $100 billion investment target in India over 15 years.
  • Creation of 1 million direct jobs.
  • 14 comprehensive chapters covering trade in goods, services, investment, IPR, sustainable development, and more.
  • EFTA offers tariff elimination on 92.2% of tariff lines, covering 99.6% of India’s exports.
  • India offers 82.7% tariff lines, covering 95.3% of EFTA exports, with gold imports protected.
  • Major benefits for sectors like IT, professional services, education, audio-visual, machinery, processed food, textiles, gems and jewellery, and engineering goods.
  • Strong cooperation expected in renewable energy, life sciences, precision engineering, and digital transformation.
  • Mutual Recognition Agreements (MRAs) in professional services like nursing, accountancy, and architecture.
  • Protection for sensitive sectors such as dairy, soy, coal, and key agricultural products.

Strategic impact:
TEPA strengthens “Make in India” and “Atmanirbhar Bharat” by creating a transparent, competitive, and job-oriented economic partnership with advanced European economies.

मुख्य विशेषताएं:

  • अगले 15 वर्षों में 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश।
  • 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार के सृजन का लक्ष्य।
  • 14 अध्यायों में वस्तुओं, सेवाओं, निवेश, बौद्धिक संपदा अधिकार, सतत विकास आदि पर ध्यान।
  • ईएफटीए ने भारत के 99.6% निर्यात को कवर करते हुए 92.2% टैरिफ लाइनों पर शुल्क समाप्त किया।
  • भारत ने 82.7% टैरिफ लाइनों पर रियायत दी है, जो ईएफटीए के 95.3% निर्यात को कवर करती हैं।
  • सोना, डेयरी, सोया, कोयला जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा की गई है।
  • आईटी, व्यावसायिक सेवाओं, शिक्षा, दृश्य-श्रव्य, इंजीनियरिंग, रत्न-जवाहरात और प्रसंस्कृत खाद्य जैसे क्षेत्रों को विशेष लाभ।
  • नर्सिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और वास्तुकला जैसे व्यवसायों में पारस्परिक मान्यता समझौते (MRA)।
  • नवीकरणीय ऊर्जा, जीवन विज्ञान और डिजिटल प्रौद्योगिकी में निवेश और सहयोग के नए अवसर।

रणनीतिक महत्व:
टीईपीए “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” को बल देता है। यह भारत और विकसित यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं के बीच पारदर्शी, प्रतिस्पर्धात्मक और रोजगार उन्मुख साझेदारी की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

Potential UPSC/State PCSs Questions: You should be prepared to address questions on:
India–European Free Trade:
Discuss the strategic importance of the India–European Free Trade Association, Trade and Economic Partnership Agreement (TEPA) in enhancing India’s global trade competitiveness. (भारत–यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ, व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के भारत की वैश्विक व्यापार प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में रणनीतिक महत्व पर चर्चा कीजिए।)
Evaluate how the India–European Free Trade Association, TEPA supports India’s vision of ‘Make in India’ and ‘Atmanirbhar Bharat’ through investment and employment generation. (भारत–यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ, टीईपीए निवेश और रोजगार सृजन के माध्यम से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को कैसे समर्थन देता है, इसका मूल्यांकन कीजिए।)
Analyze the tariff concessions offered under the India–European Free Trade Association, TEPA. How do they benefit India’s export sectors while protecting sensitive domestic industries? (भारत–यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ, टीईपीए के तहत दी गई टैरिफ रियायतों का विश्लेषण कीजिए। ये भारत के निर्यात क्षेत्रों को कैसे लाभ पहुंचाती हैं और घरेलू संवेदनशील उद्योगों की सुरक्षा कैसे करती हैं?)
How can Mutual Recognition Agreements (MRAs), under the India–European Free Trade Association, TEPA boost India’s professional services exports? (भारत–यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ; टीईपीए के तहत पारस्परिक मान्यता समझौते (MRA), भारत की व्यावसायिक सेवाओं के निर्यात को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं?)
Go to the Website