New Updates:

हस्तशिल्प - भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का केंद्र / Handicrafts - The Heart of India's Rural Economy

हस्तशिल्प वे वस्तुएँ हैं जो मुख्य रूप से हाथों से बनाई जाती हैं, भले ही निर्माण प्रक्रिया में कुछ औज़ार या मशीनों का उपयोग भी किया गया हो
राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह (8–14 दिसंबर) प्रतिवर्ष मनाया जाता है जिससे भारत के कारीगरों का सम्मान किया जा सके और हस्तशिल्प क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व को उजागर किया जा सके। 
(Handicrafts are items primarily made by hand, even if some tools or machines are used in the manufacturing process.
National Handicrafts Week (December 8–14) is celebrated annually to honor India's artisans and highlight the cultural and economic significance of the handicrafts sector.)

2025-12-15 18:06:48 | Admin

रोज़गार और कारीगर जनसांख्यिकी
हस्तशिल्प उद्योग में बड़ी संख्या में कारीगर काम करते हैं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के। वर्तमान में भारत में लगभग 64.66 लाख हथकरघा और हस्तशिल्प कारीगर हैं, जिनमें से बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में केंद्रित है। अगस्त 2025 तक, महिलाओं की हथकरघा बुनकरों में 71% और कुल कारीगरों में 64% की हिस्‍सेदारी थी।

निर्यात प्रदर्शन
वित्तीय वर्ष 2025 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2025) में, भारत के कुल वस्त्र और परिधान (हस्तशिल्पसहित) निर्यात का आंकड़ा 18,235.44 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। वर्ष 2024-25 में, हस्तशिल्पनिर्यात (हाथ से बने गांठदार कालीन को छोड़कर) 33,122.79 करोड़ रुपये तक पहुँच गया, जो कि 2014-15 में रहे 20,082.53 करोड़ रुपये से कहीं ज्‍़यादा है।
वर्ष 2024-25 के दौरान मुख्य निर्यात श्रेणियों में कला धातु उत्पाद (₹4,386 करोड़), लकड़ी के उत्पाद (₹8,524 करोड़), हाथ से प्रिन्‍ट किए गए वस्त्र (₹3,217 करोड़), कढ़ाई किया हुआऔर क्रोशिए से बना सामान (₹4,350 करोड़), और नकली आभूषण (₹1,511 करोड़) शामिल हैं। 

राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी):
यह योजना लक्षित बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हस्तशिल्प क्लस्टरों और कारीगरों को मूलभूत सामग्री, अवसंरचना सहायता और क्षमता वृद्धि के माध्यम से व्यापक समर्थन प्रदान करती है। इसके घटक शुरु से अंत तक सहायता देने, अनुकूल वातावरण पैदा करने और मशीन से बने उत्पादों के साथ निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

यह विषय सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के निम्नलिखित प्रश्नपत्रों और अनुभागों को कवर करता है:
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र II: सरकारी नीतियां और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए हस्तक्षेप। महिलाओं और ग्रामीण आबादी जैसे कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं। 
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र III: भारतीय अर्थव्यवस्था - औद्योगिक नीति, समावेशी विकास और रोजगार सृजन। निर्यात क्षेत्र और कृषि-आधारित आजीविका।

(Employment and Artisan Demographics
The handicrafts industry employs a large number of artisans, particularly in rural areas. Currently, there are approximately 64.66 lakh handloom and handicraft artisans in India, with a significant concentration in states like Uttar Pradesh, Rajasthan, Assam, Odisha, West Bengal, and Tamil Nadu. As of August 2025, women constituted 71% of handloom weavers and 64% of the total artisans.

Export Performance
In the first half of the financial year 2025 (April-September 2025), India's total textiles and apparel (including handicrafts) exports amounted to US$18,235.44 million. In 2024-25, handicrafts exports (excluding hand-knotted carpets) reached ₹33,122.79 crore, a significant increase from ₹20,082.53 crore in 2014-15.
The main export categories during 2024-25 included art metalware (₹4,386 crore), wood products (₹8,524 crore), hand-printed textiles (₹3,217 crore), embroidered and crocheted goods (₹4,350 crore), and imitation jewelry (₹1,511 crore). National Handicrafts Development Programme (NHDP):
This scheme provides comprehensive support to handicraft clusters and artisans through basic materials, infrastructure support, and capacity building to meet the requirements of target markets. Its components are designed to provide end-to-end support, create a conducive environment, and ensure fair competition with machine-made products.)

This matter covers the following papers and sections of the Civil Services Mains Examination:
General Studies Paper II: Government policies and interventions for development in various sectors. Welfare schemes for vulnerable sections of society, such as women and the rural population.
General Studies Paper III: Indian Economy - Industrial policy, inclusive growth and employment generation. Export sector and agriculture-based livelihoods.
Potential UPSC/State PCSs Questions:
भारत के हस्तशिल्प क्षेत्र में महिलाओं की उच्च भागीदारी (71% हथकरघा बुनकर) ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नारीकरण (Feminization) की ओर संकेत करती है। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में इस क्षेत्र की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
The high participation of women in India's handicraft sector (71% of handloom weavers) indicates the feminization of the rural economy. Analyze the role of this sector in women's empowerment and rural poverty alleviation.
Go to the Website