New Updates:

नई श्रम संहिताएं / The new Labour Codes

भारत सरकार द्वारा लागू नई श्रम संहिताएं पहले के 29 श्रम कानूनों को मिलाकर चार सरल और व्यापक संहिताओं में बदलती हैं। इन सुधारों का उद्देश्य औद्योगिक दक्षता बढ़ाना, श्रमिक कल्याण को मजबूत करना और भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है। वस्त्र, परिधान, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, रत्न-आभूषण, आईटी सेवाएं और ऑटो-कंपोनेंट जैसे निर्यात उन्मुख उद्योगों को इनसे बड़ा लाभ मिलता है।
It is introduced by the Government of India combine 29 earlier labour laws into 4 simplified codes. These reforms aim at improving industrial efficiency, strengthening worker welfare, and enhancing India’s export competitiveness. Export-oriented industries such as textiles, apparel, leather, electronics, pharma, gems and jewellery, IT services, and auto-components benefit significantly from these changes.

2025-12-04 22:18:17 | Admin

निर्यात उद्योगों के लिए प्रमुख लाभ
मजदूरी की समान परिभाषा से नियम स्पष्ट होते हैं और राज्यों में अनुपालन सरल होता है।
राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी से श्रम लागत में पूर्वानुमान और क्षेत्रीय असमानता में कमी आती है।
डिजिटल भुगतान से पारदर्शिता बढ़ती है और वैश्विक खरीदारों को आवश्यक ऑडिट रिकॉर्ड उपलब्ध होते हैं।
समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक से महिलाओं और पुरुषों में वेतन-भेद समाप्त होता है।
निश्चित अवधि रोजगार से मांग के अनुसार श्रमबल को समायोजित करना सरल हो जाता है।
छंटनी और बंदी के नियमों में लचीलापन निर्यात के उतार-चढ़ाव को संभालने में मदद करता है।
एकल पंजीकरण और डिजिटल दस्तावेजीकरण से अनुपालन लागत घटती है।
अपराधों का गैर-अपराधीकरण और तृतीय-पक्ष ऑडिट व्यवसायिक वातावरण को सौहार्दपूर्ण बनाते हैं।
श्रमिकों के लिए लाभ
न्यूनतम मजदूरी का सार्वभौमिकरण और समय पर वेतन भुगतान से आय सुरक्षा बढ़ती है।
सामाजिक सुरक्षा कवरेज सभी कर्मियों तक विस्तारित होता है।
ओवर-टाइम के लिए दोगुना भुगतान की गारंटी।
महिलाओं के रात्रि-कार्य की अनुमति सुरक्षा उपायों के साथ, जिससे कार्य-अवसर बढ़ते हैं।
शिकायत निवारण समितियाँ औद्योगिक विवाद कम करती हैं।
सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों में सुधार से कार्यस्थल अधिक सुरक्षित बनता है।
सारांश
श्रम संहिताएं श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए उद्योगों को लचीला और प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान करती हैं, जिससे निर्यात क्षेत्र में वृद्धि, रोजगार सृजन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की स्थिति मजबूत होती है।

Key Advantages For Export-Oriented Industries
Uniform definition of wages reduces ambiguity and simplifies compliance across multiple states.
National Floor Wage creates predictability in labour cost and reduces regional disparities.
Digital wage payment increases transparency, reduces cash-related risks and improves audit-readiness for global buyers.
Equal pay for equal work eliminates gender-based discrimination and aligns industries with international labour standards.
Fixed Term Employment helps manage workforce according to seasonal demand without resorting to informal hiring.
Flexibility in lay-offs and closure norms supports industries during fluctuating order cycles.
Digital record keeping and unified licensing reduce administrative burden and compliance cost.
Third-party audits, decriminalisation of offences and notice-based enforcement promote ease of doing business.
Benefits for Workers
Universal minimum wage, timely wage payments and prevention of unauthorised deductions protect earnings.
Social security coverage extends to all employees including contract, gig and migrant workers.
Fair overtime wages ensure compensation at double rate.
Women employees gain opportunity to work night shifts with safety provisions, enhancing participation and career growth.
Grievance redressal committees resolve disputes promptly and reduce industrial conflict.
Improved occupational safety and health standards increase workplace welfare and support international compliance.
Overall Impact
The Labour Codes aim to balance employer flexibility with worker protection, enabling an efficient, globally competitive export sector while ensuring fairness, transparency and security for employees. The reforms support India’s objective of becoming a global manufacturing hub and increasing employment generation.

Go to the Website