New Updates:

India's Nuclear Energy Mission: Aiming for 100 GW by 2047

The Indian government has announced an ambitious Nuclear Energy Mission with a goal to achieve 100 Gigawatts (GW) of nuclear power capacity by 2047. This initiative is a crucial step towards meeting India's Net Zero target by 2070 and ensuring a clean, stable baseload power supply.
भारत सरकार ने 2047 तक 100 गीगावाट (GW) परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए एक महत्वाकांक्षी परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य 2070 तक भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देना है, जिससे बेस लोड बिजली की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

2025-08-18 21:49:56 | Admin

Core Objectives of the Mission
Boost Production: Increase electricity generation from nuclear power to reduce reliance on fossil fuels.
Diverse Plants: Establish a mix of large and Small Modular Reactors (SMRs) at greenfield (new) sites, brownfield (existing) sites, and for captive and off-grid applications.
Private Sector Involvement: Actively engage the private sector in this mission.
Technological Advancement: Focus on indigenous research and development (R&D) of SMRs.
Development of Small Modular Reactors (SMRs)
The Bhabha Atomic Research Centre (BARC) is indigenously designing and developing three types of SMRs:
200 MW Bharat Small Modular Reactor (BSMR)
55 MW Small Modular Reactor (SMR)
5 MW High-Temperature Gas Cooled Reactor (HTGR): Specifically designed for hydrogen production, which will help in decarbonizing the transport and industrial sectors.
Construction of these reactors is expected to be completed within 60 to 72 months after receiving administrative approval.
Current and Future Capacity
Current Capacity: India currently has 24 reactors with a total capacity of 8,780 MW in commercial operation.
Under Implementation: 18 reactors with a total capacity of 13,600 MW are in various stages of implementation. Their completion will raise the installed capacity to 22,380 MW.
The 100 GW Goal: This target will be achieved by combining existing technologies with the phased deployment of new, advanced reactor designs.
Uranium Resources and Safety
Uranium Reserves: The Department of Atomic Energy has established in-situ resources of 4,33,800 tonnes of Uranium Oxide across 47 uranium deposits in various states.
Safety: Safety is the top priority in all aspects of nuclear power. Plants are designed with multiple safety features and are continuously monitored by the Atomic Energy Regulatory Board (AERB) to ensure robust and independent oversight.

परमाणु ऊर्जा मिशन: 2047 तक 100 गीगावाट का लक्ष्य
मिशन के मुख्य उद्देश्य

उत्पादन बढ़ाना: जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करके परमाणु ऊर्जा से बिजली उत्पादन बढ़ाना।
विविध संयंत्र: ग्रीन फील्ड्स (नई जगहें), ब्राउन फील्ड्स (पुरानी जगहें), कैप्टिव संयंत्रों और दूरस्थ स्थानों पर बड़े और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) की स्थापना करना।
निजी क्षेत्र की भागीदारी: इस मिशन में निजी क्षेत्र को भी सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा।
तकनीकी विकास: लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) का स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास (R&D) करना।
छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) का विकास
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) द्वारा तीन प्रकार के स्वदेशी SMRs का डिजाइन और विकास किया जा रहा है:
200 मेगावाट भारत लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (BSMR)
55 मेगावाट लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR)
5 मेगावाट उच्च तापमान गैस कूल्ड रिएक्टर (HTGR): यह हाइड्रोजन उत्पादन के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है, जो परिवहन और औद्योगिक क्षेत्रों में डीकार्बोनाइजेशन में मदद करेगा।
इन रिएक्टरों का निर्माण प्रशासनिक स्वीकृति के बाद 60 से 72 महीनों में पूरा होने की संभावना है।
वर्तमान और भविष्य की क्षमता
वर्तमान क्षमता: भारत में अभी 8780 मेगावाट की कुल क्षमता वाले 24 रिएक्टर वाणिज्यिक परिचालन में हैं।
कार्यान्वयन के चरण: वर्तमान में 13600 मेगावाट की क्षमता वाले 18 रिएक्टर निर्माणाधीन हैं, जिससे कुल स्थापित क्षमता 22380 मेगावाट हो जाएगी।
100 GW का लक्ष्य: यह लक्ष्य मौजूदा और नई उन्नत रिएक्टर तकनीकों के संयोजन से हासिल किया जाएगा।
यूरेनियम संसाधन और सुरक्षा
यूरेनियम भंडार: विभाग ने 47 यूरेनियम भंडारों में 4,33,800 टन यूरेनियम ऑक्साइड (U3O8) का इन-सीटू संसाधन स्थापित किया है, जो देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं।
सुरक्षा: परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इनका डिजाइन गहन सुरक्षा, अतिरेकता और विफलता-सुरक्षित सिद्धांतों पर आधारित है। परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) द्वारा सुरक्षा की लगातार निगरानी की जाती है।

Go to the Website