New Updates:

राष्ट्रीय रोज़गार दर और बेरोज़गारी में दर्ज गिरावट / National Employment Rate and Improvement in Unemployment Indicators

भारत में रोज़गार और बेरोज़गारी के आधिकारिक आँकड़े आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण यानी पीएलएफएस के माध्यम से एकत्र किए जाते हैं। यह सर्वेक्षण 2017-18 से सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

Official statistics on employment and unemployment in India are collected through the Periodic Labour Force Survey (PLFS), conducted by the Ministry of Statistics and Programme Implementation since 2017-18.

2025-12-04 22:33:13 | Admin

नवीनतम वार्षिक पीएलएफएस आँकड़ों के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों में सामान्य स्थिति पर बेरोज़गारी दर 2017-18 में 6.0 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 3.2 प्रतिशत हो गई है।
मासिक पीएलएफएस रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान साप्ताहिक स्थिति पर बेरोज़गारी दर अगस्त 2025 में 5.1 प्रतिशत और सितंबर 2025 में 5.2 प्रतिशत रही। ग्रामीण क्षेत्रों में यह 4.3 और 4.6 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्रों में 6.7 और 6.8 प्रतिशत रही। मौसमी कारणों से मासिक उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं और यह जरूरी नहीं कि दीर्घकालिक प्रवृत्ति दर्शाएँ।
सरकार ने रोज़गार सृजन और रोज़गार क्षमता दोनों को बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम लागू किए हैं, जिनमें पीएमईजीपी, एमजीएनआरईजीएस, पीएलआई, डीएवाई-एनआरएलएम, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमकेवीवाई, पीएम स्वनिधि, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं।
कृत्रिम मेधा जैसे उभरते क्षेत्रों में कौशल उन्नयन हेतु फ्यूचरस्किल्स प्राइम कार्यक्रम लागू किया गया है। महिलाओं के लिए एआई करियर इनिशिएटिव, मिशन शक्ति के तहत पालना, और नव्या योजना जैसे कार्यक्रम महिलाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित हैं।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना के अंतर्गत दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 99,446 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है।

According to the latest annual PLFS reports, the estimated unemployment rate for persons aged 15 years and above, based on usual status, has declined significantly from 6.0 percent in 2017-18 to 3.2 percent in 2023-24.
As per monthly PLFS reports, the unemployment rate on the current weekly status for the same age group was 5.1 percent in August 2025 and 5.2 percent in September 2025. During the same months, rural unemployment was 4.3 and 4.6 percent, while urban unemployment stood at 6.7 and 6.8 percent. These monthly variations are influenced by frequency and seasonal factors and may not reflect long-term trends.
To improve employment generation and employability, the Government has launched multiple schemes including PMEGP, MGNREGS, PLI, DAY-NRLM, DDU-GKY, PMKVY, PM SVANidhi, Stand-Up India, Startup India, PM Mudra Yojana.
To enhance employability in emerging technologies, the FutureSkills Prime programme has been implemented. For women workforce participation, multiple training and scholarship schemes, AI Career Initiative for Women (April 2025), Mission Shakti Palna childcare support, and Navya scheme for vocational skills for girls aged 16 to 18 have been started.
The Government launched the PM Viksit Bharat Rojgar Yojana with an outlay of Rs 99,446 crore targeting more than 3.5 crore employment opportunities in two years.

Go to the Website