New Updates:

भारतीय स्वदेशी अंतरिक्ष केंद्र / India’s Indigenous Space Station: Key Developments

इसरो ने पांच मॉड्यूल वाले स्वदेशी भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की पूरी आकृति तैयार कर ली है। इसके 2035 तक पूरी तरह से परिचालन में आने की उम्मीद है। राष्ट्रीय स्तरीय समीक्षा समिति ने इसकी पूर्ण आकृति की समीक्षा की है। 
ISRO has completed the full design configuration of the five-module indigenous Indian Space Station. The station is expected to be fully operational by 2035. The complete design has been reviewed by a national-level review committee. 

2025-12-05 01:00:59 | Admin

सितंबर 2024 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2028 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस-01) के पहले मॉड्यूल के विकास और प्रक्षेपण को मंजूरी दी थी। बीएएस-01 मॉड्यूल की प्रणाली इंजीनियरिंग और विभिन्न उप-प्रणालियों की प्रौद्योगिकी विकास गतिविधियाँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
पूर्ववर्ती मिशनों और बीएएस-01 के विकास व प्रक्षेपण के लिए बजटीय आवंटन को गगनयान कार्यक्रम के संशोधित दायरे में शामिल किया गया है। सितंबर 2024 में केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के आधार पर अतिरिक्त धनराशि के साथ गगनयान कार्यक्रम की कुल लागत बढ़ाकर 20,193 करोड़ रुपये कर दी गई है। पहले मॉड्यूल बीएएस-01 का विकास और प्रक्षेपण 2028 तक पूरा करने और पांच मॉड्यूल के साथ बीएएस को 2035 तक पूर्णतः संचालित करने का लक्ष्य है।
इसरो बीएएस-01 की उप-प्रणालियों के डिज़ाइन में आवश्यक अंतर्राष्ट्रीय मानकों को शामिल कर रहा है ताकि अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा प्रदत्त प्रणालियों के साथ अंतर-संचालनीयता सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही, अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ सहयोग के संभावित क्षेत्रों की खोज की जा रही है जिसमें संयुक्त प्रौद्योगिकी विकास और विशिष्ट परीक्षण सुविधाओं का उपयोग शामिल है।
गगनयान पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) तक सुरक्षित मानव परिवहन और पृथ्वी पर वापसी की क्षमताओं का प्रदर्शन करने वाला पहला मानवयुक्त मिशन होगा। भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन भारतीय मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की निरंतरता में अगला तार्किक कदम है। यह माइक्रो-ग्रैविटी में उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी नवाचार को संभव बनाएगा और भारत के स्पेस विज़न 2047 के तहत प्रस्तावित भारतीय चंद्र अवतरण मिशन को भी समर्थन देगा।

In September 2024, the Union Cabinet approved the development and launch of the first module (BAS-01) of the Indian space station by 2028. System engineering work and technology development of subsystems for BAS-01 are progressing well.
Budget allocation for previous missions, BAS-01 development and launch has been included under the revised scope of the Gaganyaan programme. With Cabinet approval in September 2024, additional funding has increased the total sanctioned cost to Rs 20,193 crore. The target is to complete the development and launch of the first base module BAS-01 by 2028 and achieve full operational capability of the space station with five modules by 2035.
ISRO is incorporating essential international standards in the design of BAS-01 subsystems to ensure interoperability with systems offered by other international agencies. Possible areas of cooperation are being explored through active international partnerships, including joint development of technologies and access to specialised test facilities.
Gaganyaan will be the first human spaceflight mission demonstrating safe human transportation to Low Earth Orbit (LEO) and return to Earth. The Indian Space Station is the next logical step to sustain India’s human spaceflight programme. It will enable advanced scientific research and technology development in micro-gravity conditions and support future missions including a planned Indian landing on the Moon under India’s Space Vision 2047.

Go to the Website