New Updates:

New smart sensor / नया स्मार्ट सेंसर

New smart sensor can detect dangerous gases such as explosive hydrogen and toxic nitrogen dioxide.
नया स्मार्ट सेंसर विस्फोटक हाइड्रोजन और जहरीली नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसों का पता लगा सकता है।

2025-08-20 17:14:29 | Admin

This low-power small-scale technology can now detect small leaks of explosive hydrogen during the use of hydrogen as an environmentally friendly fuel. It can also detect very small amounts of toxic nitrogen dioxide emitted by burning fossil fuels in gas stoves or kerosene stoves.
Hydrogen is emerging as an environmentally friendly energy source, being used in fuel cells (producing electric current directly from a chemical reaction), transportation and industry. However, it is highly flammable and explosive even at low concentrations. Reliable detection of hydrogen gas leaks is essential to ensure safety during its storage, transportation and use, especially at room temperature.
Conventional gas sensors often require high operating temperatures and consume considerable energy, making them unsuitable for portable or on-chip applications. There is an urgent need for small-sized low-power hydrogen sensors that are sensitive, selective and scalable.

यह कम ऊर्जा वाली लघु-स्तरीय तकनीक अब पर्यावरण अनुकूल ईंधन के रूप में हाइड्रोजन के उपयोग के दौरान विस्फोटक हाइड्रोजन के छोटे रिसाव का पता लगा सकती है।  साथ ही गैस स्टोव या केरोसिन स्टोव में जीवाश्म ईंधन को जलाने से उत्सर्जित होने वाली जहरीली नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की बहुत छोटी मात्रा का भी पता लगा सकती है।
हाइड्रोजन पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा स्रोत के रूप में उभर रहा है, जिसका उपयोग ईंधन सेल (रासायनिक प्रतिक्रिया से सीधे विद्युत धारा उत्पन्न करना), परिवहन और उद्योग में किया जा रहा है।  हालांकि यह कम सांद्रता में भी अत्यधिक ज्वलनशील और विस्फोटक होता है। हाइड्रोजन गैस के रिसाव का विश्वसनीय पता लगाना खासकर कमरे के तापमान पर इसके भंडारण, परिवहन और उपयोग के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
पारंपरिक गैस सेंसरों को अक्सर उच्च परिचालन तापमान की आवश्यकता होती है और वे काफी ऊर्जा की खपत करते हैं, जिससे वे पोर्टेबल या ऑन-चिप एप्लिकेशन के लिए अनुपयुक्त हो जाते हैं। ऐसे में छोटे आकार के कम शक्ति वाले हाइड्रोजन सेंसर की तत्काल आवश्यकता है जो संवेदनशील, चयनात्मक और मापनीय हों।

Go to the Website