New Updates:

भारत में निर्मित पहला चिप्स / First Chips Made in India

भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा आज उस वक्त एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुँच गई, जब केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पायलट लाइन से मेड-इन-इंडिया चिप्स का पहला सेट भेंट किया। दिसंबर 2021 में शुरू हुए भारत सेमीकंडक्टर मिशन ने महज़ साढ़े तीन सालों में, अनुमोदन से लेकर उत्पादन तक का सफर तय किया है। 
India's semiconductor journey reached a historic milestone today when Union Minister for Electronics and Information Technology, Shri Ashwini Vaishnav, presented the first set of Made-in-India chips from the pilot line to the Honorable Prime Minister, Shri Narendra Modi. Launched in December 2021, the India Semiconductor Mission has progressed from approval to production in just three and a half years.

2025-11-24 22:18:14 | Admin


देश का सेमीकंडक्टर मिशन बौद्धिक संपदा अधिकारों के सम्मान, आपूर्ति श्रृंखला विकास को समर्थन और वैश्विक भागीदारों के साथ सह-विकास मॉडल को बढ़ावा देने वाले भरोसे की बुनियाद पर टिका है। नवाचार को और मज़बूत करने के लिए, डीप टेक अलायंस के गठन की भी घोषणा की, जिसके लिए करीब एक अरब डॉलर की प्रतिबद्धता पहले ही जताई जा चुकी है। 

सेमीकॉन इंडिया 2025 में समझौता ज्ञापन/घोषणाएँ

  1. भारत में विनिर्माण और पैकेजिंग के क्षेत्र में सेमीकंडक्टर क्षमताओं को और मज़बूत करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और मर्क के बीच समझौता ज्ञापन
  2. घरेलू सेमीकंडक्टर डिज़ाइन और आईपी इकोसिस्टम विकसित करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) के बीच समझौता ज्ञापन
  3. स्पर्श-आईक्यू, थर्डीटेक, फोकली और सेंससेमी टेक्नोलॉजीज के सहयोग से केयन्स सेमीकॉन द्वारा लॉन्च किए गए, भारत के पहले पूर्णतः स्थानीयकृत स्वचालित कैमरा मॉड्यूल के संयुक्त विकास की शुरुआत की घोषणा
  4. इंफिनिऑन के सहयोग के साथ केयन्स सेमीकॉन द्वारा भारत के पहले एमईएम माइक्रोफ़ोन और उन्नत सेमीकंडक्टर पैकेज प्रदान करने की घोषणा
  5. स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम से युक्त मेक-इन-इंडिया सिक्योर चिप के संयुक्त विकास की शुरुआत की घोषणा, जिसे इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट जैसे अगली पीढ़ी के डिजिटल पहचान समाधान को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे एलएंडटी सेमीकंडक्टर द्वारा आईआईटी गांधीनगर और सी-डैक के सहयोग से एक स्केलेबल सुरक्षा आर्किटेक्चर के आधार पर पर बनाया गया है।
  6. सेमीकंडक्टर अनुसंधान और क्वांटम नेतृत्व के लिए एक राष्ट्रीय नवाचार केंद्र बनाने हेतु एलएंडटी सेमीकंडक्टर और आईआईएससी बैंगलोर के बीच समझौता ज्ञापन।
  7. सी-डैक द्वारा निर्मित स्वदेशी वीईजीए प्रोसेसर को गुजरात में एक महिला सह-नेतृत्व वाली घरेलू स्टार्टअप, इंडीसेमिक द्वारा ब्लूटूथ और लोरा कनेक्टिविटी के साथ एकीकृत करने वाले, भारत के पहले आईओटी इवोल्यूशन बोर्ड का अनावरण।
  8. सेमीकंडक्टर कौशल, उद्योग-शैक्षणिक संबंधों और सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकियों में क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एनआईईएलआईटी और सिंगापुर सेमीकंडक्टर उद्योग संघ (एसएसआईए) के बीच समझौता ज्ञापन।
  9. भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर व्यवस्था तंत्र में भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं हेतु एक सहयोगी ढांचा स्थापित करने हेतु आईएसएम और न्यू एज मेकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएएमटेक) के बीच समझौता ज्ञापन, साथ ही आईएसएम के राष्ट्रीय रोडमैप के अनुरूप अनुप्रयुक्त अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाना।
  10. वैज्ञानिक और शैक्षिक सहयोग पर एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के बीच समझौता ज्ञापन।
  11. डीएलआई योजना के तहत, अनुमोदित कंपनियों को सिनोप्सिस आईपी तक सरल पहुँच प्रदान करने के लिए सी-डैक, सिनोप्सिस और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के बीच समझौता ज्ञापन।
  12. डीएलआई योजना के तहत अनुमोदित कंपनियों को डिज़ाइन अवसंरचना सहायता की उपलब्धता की घोषणा, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:

आईपी ​​कोर
a) आईटीसी कोरिया
b) सिक्योर आईसी
c) कैडेंस डिज़ाइन सिस्टम्स
d) एनालॉग बिट्स
ईडीए टूल्स
a) सिम योग टेक्नोलॉजीज
b) कैडर डिज़ाइन सिस्टम्स
पोस्ट सिलिकॉन वैलिडेशन सेवाएँ
a) इमर्सन ग्लोबल
b) स्मार्टसोक सॉल्यूशंस
c) साइएंट सेमीकंडक्टर
सेमिकॉन इंडिया के बारे में
सेमीकॉन इंडिया, सेमी द्वारा आयोजित दुनिया भर में आयोजित आठ वार्षिक सेमीकॉन प्रदर्शनियों में से एक है, जो वैश्विक सेमीकंडक्टर डिज़ाइन और निर्माण व्यवस्था तंत्र के अधिकारियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाता है। यह आगामी आयोजन तकनीकी नवाचार के भविष्य की एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है, जो वैश्विक सेमीकंडक्टर व्यवस्था में सहयोग और स्थिरता को बढ़ावा देता है।
सेमी के बारे में
सेमी एक वैश्विक उद्योग संघ है, जो सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स डिज़ाइन एवं विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला में दुनिया भर की 3,000 से अधिक सदस्य कंपनियों और 15 लाख पेशेवरों को एक साथ जोड़ता है। यह वकालत, कार्यबल विकास, स्थिरता, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और अन्य कार्यक्रमों के ज़रिए उद्योग जगत की प्रमुख चुनौतियों के समाधान पर सदस्यों के सहयोग को बढ़ावा देता है।
आईएसएम के बारे में
भारत सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम), भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत आने वाली एक स्वतंत्र संस्था है। यह भारत में एक स्थायी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले निर्माण व्यवस्था विकसित करने के लिए सेमीकंडक्टर इंडिया कार्यक्रम हेतु एक नोडल एजेंसी है। आईएसएम प्रस्तावों का मूल्यांकन, प्रौद्योगिकी साझेदारी को सुगम बनाने, केंद्र और राज्य सरकारों के साथ समन्वय करने और वित्तीय प्रोत्साहन वितरण का प्रबंधन करने के लिए ज़िम्मेदार है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना, आर्थिक सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।

The country's semiconductor mission is built on a foundation of trust that respects intellectual property rights, supports supply chain development, and promotes co-development models with global partners. To further strengthen innovation, the formation of the Deep Tech Alliance was also announced, with a commitment of nearly $1 billion already committed.
MoUs/Announcements at SEMICON India 2025

  1. MoU between Tata Electronics and Merck to further strengthen semiconductor capabilities in manufacturing and packaging in India.
  2. MoU between Tata Electronics and the Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC) to develop a domestic semiconductor design and IP ecosystem.
  3. Announcement of the start of joint development of India's first fully localized automated camera module, launched by Keynes Semicon in collaboration with Sparsh-IQ, ThirdiTech, Focaly, and SenseSemi Technologies.
  4. Announcement of the delivery of India's first MEM microphone and advanced semiconductor package by Keynes Semicon in collaboration with Infineon.
  5. Announcement of the start of joint development of a Make-in-India secure chip with a smart operating system, designed to power next-generation digital identity solutions such as electronic passports. It has been built by L&T Semiconductor in collaboration with IIT Gandhinagar and C-DAC based on a scalable security architecture.
  6. MoU between L&T Semiconductor and IISc Bangalore to establish a National Innovation Centre for Semiconductor Research and Quantum Leadership.
  7. Unveiling of India's first IoT Evolution Board integrating an indigenous VEGA processor manufactured by C-DAC with Bluetooth and LoRa connectivity by Indicemic, a woman-led domestic startup in Gujarat.
  8. MoU between NIELIT and the Singapore Semiconductor Industry Association (SSIA) to promote semiconductor skills, industry-academia linkages, and capacity building in semiconductor technologies.
  9. MoU between ISM and New Age Makers Institute of Technology (NAMTECH) to establish a collaborative framework for future-ready talent in India's rapidly growing semiconductor ecosystem, as well as to advance applied research and innovation in line with ISM's national roadmap.
  10. MoU between Arizona State University and India Semiconductor Mission (ISM) on scientific and educational collaboration.
  11. MoU between C-DAC, Synopsys, and IIT Madras, the promoter, to provide approved companies with easy access to Synopsys IP under the DLI scheme.
  12. Announcement of the availability of design infrastructure support to companies approved under the DLI scheme, including:

IP ​​Core
a) ITC Korea
b) Secure IC
c) Cadence Design Systems
d) Analog Bits
EDA Tools
a) SIM Yoga Technologies
b) Cadence Design Systems
Post Silicon Validation Services
a) Emerson Global
b) SmartSoc Solutions
c) Cyient Semiconductor
About SEMICON India
SEMICON India is one of eight annual SEMICON exhibitions held worldwide by SEMI, bringing together executives and experts from the global semiconductor design and manufacturing ecosystem. This upcoming event marks the beginning of an exciting journey into the future of technological innovation, fostering collaboration and sustainability in the global semiconductor ecosystem.
About SEMI
SEMI is a global industry association that connects over 3,000 member companies and 1.5 million professionals worldwide in the semiconductor and electronics design and manufacturing supply chain. It fosters collaboration among members on solutions to key industry challenges through advocacy, workforce development, sustainability, supply chain management, and other programs.
About ISM
The India Semiconductor Mission (ISM) is an independent organization under the Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), Government of India. It is the nodal agency for the Semiconductor India program to develop a sustainable and globally competitive semiconductor and display manufacturing ecosystem in India. ISM is responsible for evaluating proposals, facilitating technology partnerships, coordinating with the central and state governments, and managing the distribution of financial incentives. The mission's primary objective is to establish India as a trusted global hub for semiconductor and electronics manufacturing, ensuring economic security and technological self-reliance.

Go to the Website