New Updates:

NITI Aayog releases report titled ‘Unlocking a $200 Billion Opportunity: Electric Vehicles in India’

NITI Aayog released a report titled ‘Unlocking a $200 Billion Opportunity: Electric Vehicles in India’, which provides a timely and comprehensive assessment of current challenges and highlights key measures needed to accelerate India’s transition to electric mobility.
नीति आयोग ने ‘अनलॉकिंग ए $200 बिलियन ऑपर्च्युनिटी: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया’ शीर्षक रिपोर्ट जारी की, जो वर्तमान चुनौतियों का सामयिक एवं व्यापक मूल्यांकन प्रस्तुत करती है और साथ ही भारत के इलेक्ट्रिक आवागमन के क्षेत्र में तेजी से बदलाव लाने के लिए आवश्यक प्रमुख उपायों पर प्रकाश डालती है।

2025-08-17 19:43:45 | Admin

India aims to achieve 30 per cent share of electric vehicles in total vehicles sold by 2030. EV sales in India are projected to grow from 50,000 in 2016 to 2.08 million in 2024, while global EV sales are projected to grow from 918,000 in 2016 to 18.78 million in 2024. Thus, India’s transition has been slow initially, but it is gathering pace. EV penetration in India was only one-fifth of the total global penetration in 2020, but it is projected to exceed two-fifth of global penetration by 2024. This shows a growing trend, although the pace is relatively slow. Thus, measures are needed to promote the EV transition more strongly.
This report presents a roadmap to accelerate the adoption of electric vehicles in India. It identifies key barriers, strategic solutions and actionable recommendations to accelerate the adoption of electric vehicles. By enabling data-driven decisions and cross-sector collaboration, it supports a unified national effort.

भारत 2030 तक बेचे जाने वाले कुल वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना चाहता है। भारत में ईवी की बिक्री 2016 में 50,000 से बढ़कर 2024 में 2.08 मिलियन हो गई, जबकि वैश्विक ईवी की बिक्री 2016 में 918,000 से बढ़कर 2024 में 18.78 मिलियन हो गई। इस प्रकार, भारत का परिवर्तन शुरू में धीमा रहा है, लेकिन यह गति पकड़ रहा है। वर्ष 2020 में भारत में ईवी की पहुंच कुल वैश्विक पहुंच का मात्र पांचवां हिस्सा थी, लेकिन 2024 में यह वैश्विक पहुंच के दो बटे पांचवें हिस्से से अधिक हो गई है। यह बढ़ता  हुआ रुझान दिखा रहा है, हालांकि इसकी गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस प्रकार, ईवी से जुड़े बदलाव को और मजबूती से बढ़ावा देने के उपायों की जरूरत है।
यह रिपोर्ट भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग में तेजी लाने का एक खाका प्रस्तुत करती है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने की राह में आने वाली प्रमुख बाधाओं, रणनीतिक समाधानों और कार्रवाई योग्य सुझावों की पहचान करती है। आंकड़ों पर आधारित निर्णयों और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को सक्षम बनाकर, यह एक एकीकृत राष्ट्रीय प्रयास का समर्थन करती है।

Go to the Website