New Updates:

Current Affairs Pointers: 17.03.2026

A compilation of some important points of PIB Press Release.
PIB प्रेस रिलीज़ के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं का संकलन।

2026-03-23 12:10:13 | Admin

Medical Device Parks | मेडिकल डिवाइस पार्क
Import Dependency: Currently, imports account for approximately 60% of India's domestic consumption of medical devices.
आयात निर्भरता: वर्तमान में मेडिकल डिवाइस की घरेलू खपत में आयात का हिस्सा लगभग 60% है।
Locations: Three parks are being established in Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, and Tamil Nadu.
स्थान: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में तीन मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किए जा रहे हैं।

Tribal Arts & Festivals 2026 | जनजातीय कला और उत्सव 2026
Tribal Art Festival (TAF): Held at Travancore Palace, New Delhi (March 2–13, 2026); represented 30+ tribal art forms.
जनजाति कला उत्सव (TAF): त्रावणकोर पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित (2-13 मार्च 2026); इसमें 30 से अधिक जनजातीय कला रूपों का प्रदर्शन किया गया।
Bharat Tribes Fest 2026: Organized by TRIFED and the Ministry of Tribal Affairs at Sunder Nursery, New Delhi (March 18–30, 2026).
भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026: TRIFED और जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में आयोजित (18-30 मार्च 2026)।

PM MITRA Parks & Textiles | पीएम मित्र पार्क और टेक्सटाइल
Duration: Approved for 7 years until 2027-28.
अवधि: 2027-28 तक सात वर्षों के लिए स्वीकृत।
Focus: Special emphasis on Technical Textiles and value addition; parks established via 'Challenge Mode'.
फोकस: तकनीकी वस्त्रों (Technical Textiles) और मूल्यवर्धन पर विशेष ध्यान; 'चैलेंज मोड' के माध्यम से पार्कों की स्थापना।

Finance Commission & Local Bodies | वित्त आयोग और स्थानीय निकाय
15th Finance Commission Recommendations: 
₹60,750 crore for Rural Local Bodies (2020-21 interim).
₹2,36,805 crore for the 2021-2026 period.
15वें वित्त आयोग की सिफारिशें:
ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए ₹60,750 करोड़ (2020-21 अंतरिम)।
2021-2026 की अवधि के लिए ₹2,36,805 करोड़।

Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) | भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र
Established: Founded in 2018 under the Ministry of Home Affairs (MHA).
स्थापना: 2018 में गृह मंत्रालय (MHA) के तहत एक योजना के रूप में स्थापित।
Objective: Framework for prevention, detection, investigation, and prosecution of cybercrimes.
उद्देश्य: साइबर अपराधों की रोकथाम, पता लगाने, जांच और अभियोजन के लिए एक ढांचा विकसित करना।

Long-Term Farmer Capital Sahakar Scheme | दीर्घावधि कृषक पूंजी सहकार योजना
Implementing Agency: National Cooperative Development Corporation (NCDC) under the Ministry of Cooperation.
कार्यान्वयन एजेंसी: सहकारिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC)।
Eligibility Criteria: * Cooperative must be operational for at least 3 years.
Must have positive net worth (no erosion of paid-up share capital).
Net profit in at least 2 out of the last 3 years with no cash loss.
पात्रता मानदंड:
सहकारी समिति कम से कम 3 वर्ष से कार्यरत होनी चाहिए।
सकारात्मक नेट-वर्थ (चुकता शेयर पूंजी में कोई कमी नहीं)।
पिछले 3 वर्षों में से कम से कम 2 वर्षों में शुद्ध लाभ और कोई नकद हानि नहीं।

India’s Coconut Production Status | भारत में नारियल उत्पादन की स्थिति
Global Rank: India is the world's largest producer, contributing 30.37% to global production.
वैश्विक रैंक: भारत दुनिया में नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो वैश्विक उत्पादन में 30.37% योगदान देता है।
Statistics: Annual production of ~21,373.62 million coconuts with an average productivity of 9,871 per hectare.
आंकड़े: वार्षिक उत्पादन ~21,373.62 मिलियन नारियल; औसत उत्पादकता 9,871 प्रति हेक्टेयर।
Livelihood: Supports 30 million people, including 10 million farmers.
आजीविका: 10 मिलियन किसानों सहित 30 मिलियन लोग इस पर निर्भर हैं।

Go to the Website