New Updates:

रबी फसलों की बुवाई / Rabi sowing

Rabi sowing crosses 393 lakh hectares; wheat acreage records highest growth of 16.91 percent
देश में रबी फसलों की बुवाई 393 लाख हेक्टेयर से अधिक, गेहूं में सर्वाधिक 16.91 प्रतिशत वृद्धि दर्ज

2025-12-04 22:43:55 | Admin

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 28 नवंबर 2025 तक देश में कुल 393.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के 357.73 लाख हेक्टेयर की तुलना में 35.33 लाख हेक्टेयर अधिक है।
गेहूं की बुवाई में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज हुई है। इस वर्ष 187.37 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जबकि पिछले वर्ष 160.26 लाख हेक्टेयर थी। यह 27.11 लाख हेक्टेयर की वृद्धि (लगभग 16.91 प्रतिशत) दर्शाता है।
दलहन की बुवाई 87.01 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष 85.06 लाख हेक्टेयर से 1.95 लाख हेक्टेयर अधिक है। दलहनों में चना में सर्वाधिक वृद्धि 2.36 लाख हेक्टेयर दर्ज हुई।
श्री अन्न और मोटे अनाज 29.06 लाख हेक्टेयर में बोए गए, जबकि पिछले वर्ष यह 26.58 लाख हेक्टेयर थे। इनमें मक्का में 1.51 लाख हेक्टेयर की महत्वपूर्ण वृद्धि है।
तिलहन 80.53 लाख हेक्टेयर में बोए गए, जबकि पिछले वर्ष 77.38 लाख हेक्टेयर में बोए गए थे। इनमें रेपसीड और सरसों में 4.14 लाख हेक्टेयर की सर्वाधिक वृद्धि है।

According to the Department of Agriculture and Farmers Welfare, a total of 393.07 lakh hectares of area has been covered under rabi crops till 28 November 2025, which is significantly higher than 357.73 lakh hectares last year, showing an increase of 35.33 lakh hectares.
Wheat recorded the highest increase in acreage with 187.37 lakh hectares, compared to 160.26 lakh hectares during the last season, reflecting a growth of 27.11 lakh hectares (or about 16.91 percent).
Pulses have been sown in 87.01 lakh hectares compared to 85.06 lakh hectares last year, an increase of 1.95 lakh hectares. Within pulses, chickpea (chana) recorded highest growth of 2.36 lakh hectares.
Shree Anna and coarse cereals have been sown in 29.06 lakh hectares compared to 26.58 lakh hectares last year, with maize contributing the major rise of 1.51 lakh hectares.
Oilseeds have been sown in 80.53 lakh hectares compared to 77.38 lakh hectares last year. Rapeseed and mustard recorded the highest increase of 4.14 lakh hectares.

Go to the Website