New Updates:

“Dhan-Dhaanya Krishi Yojana” and “Dalhan Aatmanirbharta Mission”

The two landmark agricultural initiatives; ₹42,000 crore boost for farm, livestock, and fisheries sectors. (“प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” और “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ)

2025-11-01 18:43:03 | Admin

Overview:
Prime Minister Narendra Modi launched two major schemes — the “Pradhan Mantri Dhan-Dhaanya Krishi Yojana” and the “Dalhan Aatmanirbharta Mission” — at the Indian Agricultural Research Institute (IARI), Pusa, New Delhi.
This event coincided with the birth anniversaries of Loknayak Jayaprakash Narayan and Nanaji Deshmukh.
Key Schemes:
(a)    Pradhan Mantri Dhan-Dhaanya Krishi Yojana:

  • Designed to promote agricultural transformation in aspirational districts.
  • Integrates 36 sub-schemes of 11 ministries for holistic development.
  • Aims to enhance rural infrastructure and farmer income through convergence-based planning.

(b)    Dalhan Aatmanirbharta Mission:

  • Focuses on achieving self-sufficiency in pulses production.
  • Seeks to reduce India’s import dependence amid rising domestic consumption.
  • Emphasizes productivity improvement, MSP assurance, and tech-driven pulse farming.

Infrastructure Boost:

  • Inauguration and foundation stone laying of 1,100 projects under AIF, animal husbandry, fisheries, and food processing.
  • Represents an investment of over ₹42,000 crore.
  • Expected to create modern cold storage, warehouses, and processing units across rural India.

Farmer & FPO Empowerment:

  • PM honoured farmers, FPOs, cooperatives, and agri-innovators for their contributions.
  • 52 lakh farmers have become FPO shareholders.
  • 1,100 FPOs now record turnovers exceeding ₹15,000 crore.

Relief Measures & Economic Support:

  • Stable fertilizer prices:
    • Urea bag: ₹266
    • DAP bag: ₹1,350 (with heavy subsidy).
    • Reduced GST on agricultural machinery to make equipment more affordable.
  • MSP hike:
    • Wheat ₹160/quintal, Gram ₹200+, Lentil ₹300, Mustard ₹250, Safflower ₹600/quintal.

Financial Empowerment:

  • PM-Kisan: ₹3.90 lakh crore transferred directly to farmers.
  • Kisan Credit Card: ₹10 lakh crore in loans, ₹1.62 lakh crore interest subsidy.
  • Crop Insurance: ₹1.83 lakh crore compensation to insured farmers.

Vision of Self-Reliant and Developed India:
Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan emphasized PM Modi’s vision for making India self-reliant, tech-driven, and globally competitive in agriculture.
The focus is on Swadeshi and sustainability for achieving Viksit Bharat 2047.
Conclusion:
The “Dhan-Dhaanya Krishi Yojana” and “Dalhan Aatmanirbharta Mission” mark a significant step toward inclusive rural growth, pulse sufficiency, and farmer prosperity.
Together, they symbolize India’s move from food security to farmer prosperity through innovation, infrastructure, and integration.

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन 

कार्यक्रम का उद्देश्य और पृष्ठभूमि:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूसा, दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में किसानों और कृषि क्षेत्र को 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी।
  • इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और लाखों किसान वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
  • यह कार्यक्रम लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी और नानाजी देशमुख जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

प्रमुख योजनाएँ:
(क)    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना:

  • इस योजना का लक्ष्य आकांक्षी जिलों में कृषि उत्थान करना है।
  • यह योजना 11 मंत्रालयों की 36 उप-योजनाओं को समन्वित करती है।
  • इसका उद्देश्य ग्रामीण कृषि ढाँचे को मजबूत कर किसानों की आय में वृद्धि करना है।

(ख)    दलहन आत्मनिर्भरता मिशन:

  • इसका लक्ष्य भारत को दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।
  • देश में दालों की खपत बढ़ने के कारण आयात पर निर्भरता कम करना मुख्य उद्देश्य है।
  • यह मिशन दलहन की पैदावार, मूल्य समर्थन और तकनीकी नवाचार पर केंद्रित है।

अवसंरचना निवेश:

  • प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन, और खाद्य प्रसंस्करण की 1,100 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • इन परियोजनाओं से ₹42,000 करोड़ से अधिक का निवेश आएगा।
  • इससे ग्रामीण भारत में कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग यूनिट, और वेयरहाउसिंग जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा।

किसानों और एफपीओ का सम्मान:

  • प्रधानमंत्री ने देशभर के उत्कृष्ट किसानों, एफपीओ (Farmer Producer Organisations), सहकारी समितियों और तकनीकी नवाचार करने वाले किसानों को सम्मानित किया।
  • अब तक 52 लाख किसान एफपीओ शेयर होल्डर बन चुके हैं।
  • 1,100 एफपीओ करोड़पति बनकर 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर दर्ज कर चुके हैं।

किसानों के लिए राहत और आर्थिक सहायता:

  • यूरिया और डीएपी की कीमतें सरकार ने स्थिर रखीं:
  • यूरिया की बोरी ₹266
  • डीएपी की बोरी ₹1,350 (सरकारी सब्सिडी सहितvwedfbn
  • कृषि यंत्रों पर जीएसटी घटाया गया, जिससे किसानों के लिए उपकरण सस्ते हुए।
  • एमएसपी में वृद्धि:
  • गेहूं ₹160 प्रति क्विंटल
  • चना ₹200+ प्रति क्विंटल
  • मसूर ₹300 प्रति क्विंटल
  • सरसों ₹250 प्रति क्विंटल
  • कुसुम ₹600 प्रति क्विंटल वृद्धि।

किसानों का वित्तीय सशक्तिकरण:

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अब तक ₹3.90 लाख करोड़ सीधे किसानों के खातों में भेजे गए।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC): ₹10 लाख करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत, ₹1.62 लाख करोड़ ब्याज सब्सिडी।
  • फसल बीमा योजना: ₹1.83 लाख करोड़ से अधिक मुआवजा किसानों को प्राप्त।

आत्मनिर्भरता और विकसित भारत का लक्ष्य:
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश कृषि क्षेत्र में वैश्विक मानकों को प्राप्त कर रहा है।
स्वदेशी को अपनाते हुए “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
निष्कर्ष:
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन भारत के कृषि परिवर्तन का नया अध्याय हैं।
ये योजनाएँ किसानों की आय, उत्पादकता, तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।

Go to the Website