New Updates:

खेल सामग्री विनिर्माण के प्रथम सम्मेलन / First Conference on Sports Goods Manufacturing

भारतीय खेल सामग्री का बाजार 2024 में 4.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर (42,877 करोड़ रुपये) था और इसके 2027 तक 6.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (57,800 करोड़ रुपये) और 2034 तक 87,300 करोड़ रुपये तक बढ़ने का अनुमान है। 
The Indian sports goods market was valued at US$4.88 billion (Rs 42,877 crore) in 2024 and is projected to grow to US$6.6 billion (Rs 57,800 crore) by 2027 and to Rs 87,300 crore by 2034.

2025-11-24 23:40:03 | Admin

यह क्षेत्र मुख्य रूप से मेरठ, जालंधर, लुधियाना और दिल्ली-एनसीआर में एमएसएमई समूहों में पाँच लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है। भारत एशिया में तीसरा सबसे बड़ा खेल सामग्री निर्माता और वैश्विक स्तर पर 21वां सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसने 2023-24 में 90 से अधिक देशों को 523 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की खेल साम्रगी साम्रगी का निर्यात किया था। इसके प्रमुख निर्यात गंतव्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राष्ट्र अमीरात, कनाडा और स्वीडन में भी अवसर बढ़ रहे हैं।

The sector employs over half a million people, primarily in MSME clusters in Meerut, Jalandhar, Ludhiana, and Delhi-NCR. India is the third-largest sports goods manufacturer in Asia and the 21st-largest exporter globally, exporting US$523 million worth of sports goods to over 90 countries in 2023-24. Major export destinations include the US, UK, Australia, Germany, and France, while opportunities are also growing in South Africa, the United Arab Emirates, Canada, and Sweden.

Go to the Website