New Updates:

Promoting Sustainable Agriculture / सतत कृषि को बढ़ावा देना

Definition: Sustainable agriculture is a farming system conducted with due regard for environmental protection, public health safety, and the well-being of human communities and livestock. Its primary objective is to meet the food and clothing needs of the current generation in a manner that does not compromise the ability of future generations to meet their own needs. It is also frequently referred to as "Resource-Efficient Agriculture."
परिभाषा (Definition): सतत कृषि वह खेती की पद्धति है जो पर्यावरण की रक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा, और मानवीय समुदायों एवं पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी की भोजन और कपड़े की जरूरतों को इस तरह पूरा करना है कि आने वाली पीढ़ियों की अपनी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता से समझौता न हो। इसे अक्सर "Resource-Efficient Agriculture" भी कहा जाता है।

2026-03-23 10:29:15 | Admin

GS Paper III: Economy, Environment & S&T; Agriculture: Sustainable Farming

Key Pillars:
Sustainable agriculture is primarily based on three pillars:
Environmental Health: Maintaining soil fertility, conserving water, and protecting biodiversity.
Economic Viability: Making farming profitable for farmers.
Social Equity: Improving the standard of living of those engaged in agricultural activities.
Key Methods of Sustainable Agriculture:
Soil Management: Crop rotation, inter-cropping, and the use of green manure.
Integrated Pest Management (IPM): Utilizing biological controls instead of chemical pesticides.
Water Harvesting: Employing drip irrigation and sprinkler systems.
Conservation Agriculture: Minimal tillage (Zero Tillage) to preserve soil structure.
Organic Farming: Complete elimination of chemical inputs.
Relevant Point: SDG 2
"Promoting Sustainable Agriculture" constitutes a key component of the United Nations' Sustainable Development Goal 2 (SDG 2), aimed at achieving the objective of "Zero Hunger."

In this context, the government has launched the following scheme:
PM-PRANAM Scheme

The PM-PRANAM scheme encourages states and Union Territories to reduce the use of chemical fertilizers and to promote alternative and sustainable agricultural practices through various initiatives, including:
Promoting the adoption of alternative fertilizers—such as organic, bio, and nano fertilizers—to foster environmentally friendly agriculture.
Enhancing support for natural and organic farming practices. Promoting resource-conserving technologies such as micro-irrigation and zero tillage.
Encouraging the adoption of Integrated Nutrient Management (INM) practices to maintain soil fertility and ensure the supply of nutrients to plants.
Promoting and leveraging existing Government of India schemes—such as the Paramparagat Krishi Vikas Yojana (PKVY) and the Mission Organic Value Chain Development for the North Eastern Region (MOVCDNER)—to foster organic farming, and promoting the National Mission on Natural Farming (NMNF) to encourage natural farming.

प्रमुख स्तंभ (Key Pillars)
सतत कृषि मुख्य रूप से तीन स्तंभों पर आधारित होती है:

पर्यावरण के अनुकूल (Environmental Health): मृदा उर्वरता बनाए रखना, जल संरक्षण और जैव विविधता की रक्षा।
आर्थिक रूप से व्यवहार्य (Economic Viability): किसानों के लिए खेती को लाभदायक बनाना।
सामाजिक न्याय (Social Equity): कृषि कार्यों में लगे लोगों के जीवन स्तर में सुधार। 
सतत कृषि की मुख्य विधियाँ 
मृदा प्रबंधन: फसल चक्र (Crop Rotation), अंतर-फसल (Inter-cropping) और हरी खाद का उपयोग।
एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM): रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर जैविक नियंत्रण का उपयोग।
जल संचयन: ड्रिप सिंचाई (Drip Irrigation) और स्प्रिंकलर सिस्टम का प्रयोग।
संरक्षण कृषि (Conservation Agriculture): न्यूनतम जुताई (Zero Tillage) ताकि मृदा की संरचना बनी रहे।
जैविक खेती (Organic Farming): रसायनों का पूर्णतः त्याग। 
Relevant Point: SDG 2
संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-2 (Sustainable Development Goal 2) का एक प्रमुख हिस्सा "सतत कृषि को बढ़ावा देना" है ताकि Zero Hunger के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। 

इसके तहत सरकार द्वारा निम्नलिखित योजना प्रारम्भ की गयी है :
पीएम-प्रणाम योजना 

पीएम-प्रणाम योजना राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने और वैकल्पिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों के माध्यम से प्रोत्साहित करती है, जिनमें शामिल हैं:
पर्यावरण के अनुकूल कृषि के लिए जैविक, जैव और नैनो उर्वरकों जैसे वैकल्पिक उर्वरकों को अपनाने को प्रोत्साहित करना।
प्राकृतिक और जैविक कृषि पद्धतियों के लिए समर्थन बढ़ाना।
सूक्ष्म सिंचाई और शून्य जुताई जैसी संसाधन संरक्षण प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना।
मृदा उर्वरता बनाए रखने और पौधों को  पोषक तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम) पद्धतियों को अपनाने को प्रोत्साहित करना।
जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट (एमओवीसीडीएनईआर) जैसी भारत सरकार की मौजूदा योजनाओं को बढ़ावा देना और उनका लाभ उठाना तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (एनएमएनएफ) को बढ़ावा देना।

Prelims Questions:
Q1. Which Sustainable Development Goal (SDG) is directly linked to "Zero Hunger" through sustainable agriculture?
प्रश्न 1. कौन सा सतत विकास लक्ष्य (SDG) सतत कृषि के माध्यम से "जीरो हंगर" से सीधे जुड़ा हुआ है?
A) SDG 1
B) SDG 2
C) SDG 5
D) SDG 15
Answer/उत्तर: B (SDG 2)
Q2. What is the primary focus of the PM-PRANAM scheme?
प्रश्न 2. पीएम-प्रणाम योजना का प्राथमिक फोकस क्या है?
A) Subsidy on tractors (ट्रैक्टरों पर सब्सिडी)
B) Reducing chemical fertilizer use (रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करना)
C) Increasing import of seeds (बीजों के आयात को बढ़ाना)
D) Free electricity for farmers (किसानों के लिए मुफ्त बिजली)
Answer/उत्तर: B
Mains Question:
"The transition from chemical-intensive farming to sustainable agriculture is no longer a choice but a necessity for India’s food security." In this context, discuss the significance of the PM-PRANAM scheme.
"रसायन-गहन खेती से सतत कृषि की ओर संक्रमण अब भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए एक विकल्प नहीं बल्कि एक आवश्यकता है।" इस संदर्भ में, पीएम-प्रणाम (PM-PRANAM) योजना के महत्व पर चर्चा कीजिए।
Go to the Website