New Updates:

UP-Special Current Affairs (November)

उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय (14 नवंबर, 2025) निम्नलिखित हैं:

2025-11-30 18:22:56 | Admin

वृद्धावस्था पेंशन योजना में स्वचालित नामांकन
पात्र वृद्धजनों (60 वर्ष या उससे अधिक आयु के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले) का 'एक परिवार एक पहचान' फैमिली आई०डी० प्रणाली से राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत स्वतः नामांकन और स्वीकृति कर भुगतान करने सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
फैमिली आई०डी० के आधार पर पात्र वरिष्ठ नागरिकों की सूची स्वतः बनेगी और समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर जाएगी।
विभाग डिजिटल माध्यम (एस०एम०एस०, वॉट्सऐप आदि) या भौतिक रूप से संपर्क करके नागरिकों की 'सहमति' प्राप्त करने के बाद पेंशन स्वीकृत करेगा।
गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) निर्धारण
पेराई सत्र 2025-26 के लिए समस्त चीनी मिलों (सहकारी, निगम एवं निजी क्षेत्रों) द्वारा क्रय किए जाने वाले गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) निर्धारित किया गया।
गन्ने की प्रजातियों के लिए नया SAP (प्रति कुंतल):
अगेती प्रजातियाँ: ₹400
सामान्य प्रजातियाँ: ₹390
अनुपयुक्त प्रजातियाँ: ₹355
चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान कृषकों को एकमुश्त किया जाएगा।
प्लेज योजना में संशोधन
प्लेज (PLEDGE) योजना में संशोधन / परिवर्धन को स्वीकृति दी गई।
प्लेज पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि को 12 मीटर के स्थान पर कम से कम 07 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़े होने का प्राविधान किया जाएगा।
यदि सम्पर्क मार्ग 07 मीटर चौड़ा होगा, तो प्लेज पार्क में सिर्फ ग्रीन / ऑरेंज कैटेगरी के उद्योगों को ही अनुमति होगी।
विकास प्राधिकरणों के नोटिफाइड क्षेत्र में स्थापित एवं विकसित होने वाले प्लेज पार्कों पर 25 प्रतिशत विकास शुल्क अधिरोपित किया जाएगा।
पी०एम० कुसुम योजना के लक्ष्य की पूर्ति
पी०एम० कुसुम योजना के अन्तर्गत कृषकों के प्रक्षेत्रों पर स्टैण्ड एलोन सोलर पम्पों की स्थापना हेतु वर्ष 2024-25 के अवशेष लक्ष्यों की वर्ष 2025-26 में पूर्ति की कार्ययोजना स्वीकृत की गई।
वर्ष 2025-26 में कुल 40,521 सोलर पम्पों की स्थापना का लक्ष्य है।
सोलर पम्प के कुल मूल्य पर 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाना है।
कृषकों का चयन 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा।
नए राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना
मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट के अन्तर्गत आने वाली इकाइयों को उच्चीकृत करते हुए स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
ट्रस्ट की समस्त चल-अचल परिसम्पत्तियां निःशुल्क राज्य सरकार को हस्तांतरित की गई हैं।
बागपत में मेडिकल कॉलेज की स्थापना
जनपद बागपत में पी०पी०पी० मोड (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु मत्स्य विभाग की 5.0700 हेक्टेयर भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित करने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया।
दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम में संशोधन
उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम, 1962 में संशोधन का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया।
अधिनियम के प्रावधानों को नगरीय सीमाओं से बढ़ाकर सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया जा रहा है।
यह अधिनियम अब 20 या 20 से अधिक कर्मकारों को नियोजित करने वाले प्रतिष्ठानों पर लागू होगा।
कर्मकारों की कार्य अवधि में वृद्धि तथा अतिरेक काल (Overtime) के घंटों को बढ़ाकर 144 घंटे प्रति तिमाही किया जा रहा है।

Go to the Website